सलमान दोषी करार, कोर्ट से सीधे जाएंगे सेंट्रल जेल! - Download This Video



Great Video. Watch Till the End.

Don't Forget To Like & Share

सलमान दोषी करार, कोर्ट से सीधे जाएंगे सेंट्रल जेल! #BREAKING: Actor Salman Khan convicted in the Black Buck poaching case. Pronouncement of quantum shortly. Salman Khan likely to be sent to Jodhpur Central Jail. Justice to Bishnoi community of Rajasthan. All others have been acquitted for benefit of doubt. फिल्म अभिनेता सलमान खान को हिरण शिकार मामले में दोषी माना गया है। जबकि अन्य सह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 20 साल पुराने हिरण शिकार मामले में गुरुवार को सलमान खान को दोषी माना है। जबकि अन्य सह आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली ब्रेंद्रे और नीलम को आरोप मुक्त करते हुए बरी कर दिया है। फिलहाल कोर्ट में सलमान खान को दोषी मानने के बाद उसे सजा पर बहस चल रही है। सलमान के वकील कोर्ट में कम से कम सजा की अपील कर रहे हैं। कानूनविदों के अनुसार सलमान को दोषी मानने के बाद यदि कोर्ट 3 साल से अधिक की सजा सुनाता है तो सलमान को कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल जाना होगा। जानकारी के अनुसार वाइल्ड लाईफ एक्ट 9/51 व 9/52 के तहत कम से कम 3 साल की जेल या अधिकतम 7 साल की जेल का प्रावधान है लेकिन चूंकि यह मामला इस एक्ट के संशोधन से पूर्व का है तो इस मामले में कम से कम 1 साल और अधिकतम 6 साल की जेल का प्रवधान है, वहीं आईपीसी की धारा 148 के अंतर्गत दो साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है हालांकि इस धारो में सजा मिलने के बाद जमानत भी हो जाती है। #BlackBuckPoachingCase

Subscribe to Download Video