
Great Video. Watch Till the End.
Don't Forget To Like & Share
काला हिरण शिकार केस में फैसला आज, दोषी हुए तो सलमान को हो सकती है 6 साल तक की जेल। बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में गुरुवार को फैसला सुनाया जा सकता। इस मामले में एक्टर सलमान खान,सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे आरोपी हैं। पेशी के लिए ये सभी बुधवार को यहां पहुंच गए। मामला सितंबर-अक्टूबर 1998 का है। तब ये सभी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान में थे। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों (ब्लैक बक) के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। इस मामले में सलमान पर कितने केस, उनमें क्या हुआ? कुल चार केस थे। तीन हिरणों के शिकार के और चौथा आर्म्स एक्ट का। दरअसल, तब सलमान के कमरे से उनकी निजी पिस्टल और राइफल बरामद की गई थीं, लेकिन इन हथियारों की लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी थी। कहां और कब किए गए शिकार? सलमान पर जोधपुर के घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव में 27-28 सितंबर 1998 की रात हिरणों का शिकार करने का आरोप। कांकाणी गांव में 1 अक्टूबर को 2 काले हिरणों के शिकार करने का आरोप। अब तक सलमान ने 20 साल में 18 दिन जेल में काटे है। कितनी सजा हो सकती है? - वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 149 के तहत काला हिरण का शिकार करने पर अधिकतम 7 साल की सजा का प्रावधान है। कुछ साल पहले तक यह 6 साल थी। सलमान का केस 20 साल पुराना है, ऐसे में उन्हें अधिकतम 6 साल की ही सजा हो सकती है। बाकी आरोपियों पर भी वहीं कानून लागू होगा।