Subscribe to Download Video

RECORD: 31वां रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, दर्ज कराया ये 1 नहीं बल्कि 2 बड़े विश्व रिकॉर्ड - Download This Video



Great Video. Watch Till the End.

Don't Forget To Like & Share

RECORD: 31 वां रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज कराया ये 1 नहीं बल्कि ये 2 बड़े विश्व रिकॉर्ड भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छ वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला जो कि जोहांसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना है, जिसके बाद टीम की ओपनिंग हमेशा की तरह रोहित शर्मा और शिखर धवन आये और रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे है और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए है और इसके बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आये और आते ही रनों की बौछार कर दी है साथ ही दो-दो रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है। दरअसल आपको बता दें कि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली जो आज वनडे क्रिकेट में पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के बाद बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। आपको याद हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपनी कप्तानी में कुल 2658 रन बनाये थे, लेकिन आज कोहली ने यह रिकॉर्ड छक्के के साथ तोड़ा है। कप्तान विराट कोहली को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 31 रन की जरुरत थी, जो उन्होंने 25 रन के बाद लुंगी एन्गिडी की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर 31 रन बना दिए और द्रविड़ से आगे निकल गए है। इसके अलावा एक ख़ास बात और है, जी हाँ, ख़ास बात यह है कि इन्होंने 31 ही रन बनाते ही पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पूर्व क्रिकेटर अजहर ने अपने वनडे कैरियर में कुल 9378 रन बनाये थे, लेकिन विराट कोहली ने इनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब कोहली भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 5वें स्थान पर आ गए है। इनसे आगे अब महेंद्र सिंह धोनी है।

Subscribe to Download Video