Subscribe to Download Video

एक ही वनडे में टीम इंडिया के गब्बर ने ठोक डाले 2-2 शतक! कोहली, गांगुली, सचिन सबको छोड़ा पीछे - Download This Video



Great Video. Watch Till the End.

Don't Forget To Like & Share

एक ही वनडे में टीम इंडिया के गब्बर ने ठोक डाले 2-2 शतक! कोहली, गांगुली, सचिन सबको छोड़ा पीछे शिखर धवन भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक बनाने से चूक गए हों लेकिन जोहानिसबर्ग में उन्होंने एक नहीं, बल्कि 2-2 शतक लगाए हैं, जिसके बाद उन्होंने भारत के कई पूर्व दिग्गजों और कप्तान कोहली को पीछे छोड़ दिया है। आज के मुकाबले में धवन ने वनडे करियर की 13वां शतक लगाया है। उन्होंने 99 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत शानदार शतक जड़ा। शानदार फॉर्म में चल रहे धवन ने इससे पहले आज मैदान पर उतरते ही एक और खास शतक लगाया था। इस शतक की ख़ास बात ये है कि भारत के लिए ये शतक अब तक 34 खिलाड़ियों ने ही लगाया था, लेकिन आज धवन इस लिस्ट में 35वें खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में मैचों का शतक लगाने की यानी वनडे करियर के 100 मैच पूरे करने की। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चौथे वनडे के लिए साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ क्रीज पर उतरते ही ये रिकॉर्ड कायम किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में धवन ने अपने बल्ले से अच्छी धमक सुनाई है। दिल्ली का यह दबंग 2 मैचों में 81.00 के औसत से 162 रनबना चुका है। इसमें उनका बेस्ट स्कोर 76 रन रहा है। उम्मीद है कि जोनिसबर्ग में धवन अपने वनडे मैचों के शतक के मौके पर कुछ स्पेशल तोहफा देंगे। जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे चौथे वनडे में धवन अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। अभी तक खेले 99 मैचों में शिखर धवन में 42.62 के औसत से 4200 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 6 शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। अगर धवन थोड़ा और दम लगाते, तो एक खास रिकॉर्ड पर उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता, लेकिन फिर भी दूसरे नंबर पर काबिज होना धवन के जज्बे और रनों के प्रति भूख को बताने के लिए काफी है।

Subscribe to Download Video