Subscribe to Download Video

सऊदी के प्रिंस ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा बंगला, अंबानी का Antilia भी इसके आगे फेल ! - Download This Video



Great Video. Watch Till the End.

Don't Forget To Like & Share

सऊदी के प्रिंस ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा बंगला, अंबानी का Antilia भी इसके आगे फेल ! जब सऊदी के आम नागरिक ही अपने शौक के लिए दुनिया में मशहूर है तो वहां के सुलतान और राजकुमारों के तो क्या ही कहने। इनकी रईसी देखकर किसी का भी चकाचौंध रह जाना कोई बड़ी बात नहीं है। साथ ही इन रईस शख्सियतों को अपनी अमीरे का बढ़ चढ़ कर दिखाना भी खूब आता है। इन्ही में से एक है सऊदी अरब के राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान जिनके चर्चे आजकल खूब हो रहे है। सऊदी अरब के राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान ने दुनिया का सबसे महंगा घर खरीदकर दुनिया का ध्यान खींचा है। जिस घर को उन्होंने खरीदा है। उसे अमेरिका की एक पत्रिका ने दो साल पहले दुनिया का सबसे महंगा घर करार दिया था। इसकी कीमत 300 मिलियन डॉलर बताई जा रही है जोकि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 19 अरब 22 करोड़ से भी ज्यादा होता है। सऊदी प्रिंस ने इस घर को फ्रांस के एक नामगिर चतेऊ लुइस 14वें से खरीदा है। बताया जा रहा है कि 57 एकड़ एरिया में फैले इस आलीशान घर में सोने की पंखुड़ियों वाले फव्वारे लगे हैं। जिस मैगजीन के हवाले से खबर आई है उसने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआई की गुप्त सूचाओं के आधार पर दुनिया को बताया है। चूंकि मामला खूफिया एजेंसी से जुड़ा है इसलिए शान ओ शौकत से लैस इस घर में बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया गया। रिपोर्ट कहा गया है दुनिया का सबसे महंगा घर खरीदने वाले यह वही प्रिंस हैं जो सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोर शोर से अभियान चला रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रिंस अपने परिवार वालों और अन्य नेताओं के खिलाफ जांच बैठा रहे हैं लेकिन उनकी अमीरी लगातार बढ़ती जा रही है।

Subscribe to Download Video