SAvIND:दूसरे टी20 मैच से रोहित शर्मा बाहर, यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग ? - Download This Video



Great Video. Watch Till the End.

Don't Forget To Like & Share

SAvIND:दूसरे टी20 मैच से रोहित शर्मा बाहर, यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग ? दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीन ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है जिसमें पहला मैच जो जोहांसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और भारतीय टीम ने वनडे में इसी ग्राउंड पर मिली हार का बदला लिया है। इसी बीच इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ शिखर धवन के अलावा लगभग सभी फ़ैल ही हुए और कोई ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। इस कारण एक बार फिर तेज तर्रार शुरुआत मिलने के बाद भी भारत सवा दो सौ या ढाई सौ तक नहीं पहुंच पाया और 203 रन बनाए। 6 वनडे मैचों की सीरीज में एक पारी के अलावा फ़्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा का बल्ला अब टी20 मैच में भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाया और ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद 21 रन बनाकर और हो गए। बता दें कि इस मैच में इन्होंने सिर्फ 2 छक्के लगाकर ही फैन्स का दिल जीत लिया है। लेकिन काफी समय से रोहित शर्मा टिक नहीं पा रहे है इस कारण भारतीय टीम को बाकि खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाना चाहिए। अगर हम रोहित शर्मा के विकल्प की बात करें तो लोकेश राहुल से अच्छा टी20 का बल्लेबाज शायद ही कोई होगा इस प्रकार भारतीय टीम मैनेजमेंट को ऐसे लोकेश राहुल को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लोकेश राहुल भारत की टेस्ट टीम में तो खेलते ही लेकिन शिखर धवन और रोहित शर्मा के कारण इन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है क्योंकि ये दोनों भी ओपनर है और राहुल भी। लेकिन अब दूसरे टी20 में देखना होगा कि क्या लोकेश राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है कि नहीं। राहुल ने अभी 12 टी20 मैच में कुल 50 से भी ज्यादा रन बनाए है।

Subscribe to Download Video