
Great Video. Watch Till the End.
Don't Forget To Like & Share
भारत में यहां की धरती उगल रही 'सोना', नए भण्डारों ने दुनिया को चौंकाया | Hidden GOLD in India सोने की खदानों के बारें में जानने के लिए दुनियाभर के लोगों में उत्सुकता रहती है। उज्बेकिस्तान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कुछ ऐसे देश है जहां की सोने की खदान दुनियाभर में जानी जाती है। जबकि भारत में अब तक प्राकृतिक संपदा के तौर पर सोने के भंडारों ने दुनिया को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित नहीं किया है। लेकिन बीते दिनों राजस्थान में ढूंढे गए सोने के भंडार ने सारी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने राजस्थान करोड़ों टन सोने भण्डारों का पता लगा लगाया है। भारत में अब तक केवल राज्यों में सोने की खदानें है। जबकि राजस्थान ऐसा पांचवा राज्य होगा। विभाग के अनुसार राजस्थान के बांसवाड़ा व उदयपुर जिले में 114 मिलियन टन से ज्यादा सोने के भंडार मिले हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की खोज में भूकिया-डगोचा क्षेत्र में सोने का पता चला है। जबकि कई क्षेत्रों में तांबें की खोज भी बड़े स्तर पर की जा रही है। इन क्षेत्रों में कमालपुरा, नीम का थाना सहित क्षेत्र सम्मलित हैं। भारत में अब तक सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य कर्नाटक रहा है। देश का अधिकतर सोना इसी राज्य से निकाला जाता रहा है। यहां कई जिले ऐसे है जो सोने की खदानों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इनमें कोलार, धारवाड़, हसन और रायचूर प्रमुख है। जानकारी के अनुसार इन राज्यों से भारत का करीब 89 फीसदी सोना निकाला जाता है। कर्नाटक में करीब 17 लाख टन सोने के अयस्क का भंडार है। कर्नाटक के बाद अब तक आंध्र प्रदेश देश का दूसरे सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य है। हालांकि यहां से कितना सोना निकाला जाता है यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन भूवैज्ञानिकों के अनुसार यहां रामागिरी की खदानों से प्रचूर मात्रा में सोना निकाला जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ और क्षेत्र भी है जहां सोने की खुदाई का काम होता है। जिनमें चित्तूर प्रमुख है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद भारत में सबसे अधिक सोना झारखंड से निकाला जाता है। जानकारी के अनुसार यहां सोना एक नदी से निकाला जाता है। इस नदी का नाम सुवर्ण रेखा है। भूवैज्ञानिक बताते है कि यह सोना नदी में रेत में मिलता है। झारखंड से प्रतिवर्ष 330 किलो सोने का उत्पादन किया जाता है। यहां की सिंहभूमि प्रमुख सोना उत्पादन क्षेत्र है। इन राज्यों के अतिरिक्त केरल में भी सोने की खदानें है। यहां के भी कई जिलों में नदी के क्षेत्रों में सोना निकाला जाता है। जानकारी के अनुसार यहां पुन्ना पुझा और छवियार पुझा नदी के पास कुछ इलाकों में सोना पाया जाता है।