
Great Video. Watch Till the End.
Don't Forget To Like & Share
6 छक्के लगाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा इस युवा बल्लेबाज ने, रच दिया इतिहास अंडर 19 विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले शुभमन गिल ने अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी खतरनाक बल्लेबाजी से रन बनाना शुरु कर दिया है। पंजाब और कर्नाटक के बीच मुकाबले में शुभमन गिल ने शतक तो लगाया ही लेकिन साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। पंजाब और कर्नाटक के बीच मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाएं। इस मैच में शुभमन गिल ने 123 रन की पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 6 शानदार छक्के भी शामिल है। बारिश के कारण इस मैच को 42 ओवर का कर दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम से केएल राहुल ने 107 रन बनाए। लेकिन टीम 8 विकेट के नुकसान पर 42 ओवर में 265 रन ही बना सकी और यह मैच पंजाब की टीम ने जीत लिया। युवराज सिंह और हरभजन सिंह की बराबरी की। शुभमन गिल ने इस मैच में 6 छक्के लगाकर युवराज सिंह और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक पंजाब की टीम से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह और युवराज सिंह के नाम था। जिन्होंने 2014 और 15 में गुजरात की टीम के खिलाफ 5 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद 2015 और 16 में युवराज सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 5 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। और अब छक्के लगाने के मामले में शुभमन गिल भी शामिल हो गए हैं।