
Great Video. Watch Till the End.
Don't Forget To Like & Share
श्रीलंका के साथ खेला गया तीसरा टी ट्वेंटी मैच भी भारत ने 5 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बना लिए। विजयी चौका महेन्द्र सिंह धोनी ने लगाया। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की श्रृंखला को 3-0 से जीत लिया। इस जीत के साथ हीं भारत ने आईसीसी की टी ट्वेंटी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। ये श्रृंखला शुरू होने से पहले भारत 119 अंकों के साथ पाँचवे स्थान पर था लेकिन 3-0 से श्रृंखला जीतने पर भारत को 2 अंक मिले और अब भारत 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। हालांकि पहले स्थान पर अभी भी पाकिस्तान की टीम मौजूद है जिसके 124 अंक है। वहीं श्रीलंका 91 अंकों के साथ 8वें स्थान पर मौजूद था। हालांकि श्रीलंका अभी भी आठवे नम्बर पर ही है लेकिन अब उसके 3 अंक कम हो चुके हैं। श्रीलंका के 88 अंक है जबकि 9वें नम्बर पर मौजूद अफगानिस्तान के 86 अंक है। अगर अफगानिस्तान अपना कोई टी ट्वेंटी टूर्नामेंट जीत लेता है तो वो श्रीलंका को पछाड़ कर आठवे स्थान पर आ सकता है। अगर ऐसा होगा तो श्रीलंका के लिए यह बहुत ही शर्मनाक बात होगी। बहरहाल इस मैच के साथ ही भारत का घरेलू सीजन भी खत्म हुआ। अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी जहाँ उसे 3 टेस्ट मैच, 6 वनडे और 3 टी ट्वेंटी मैच खेलने होंगे। टेस्ट मैच में भारत पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है इसलिए यह श्रृंखला वाकई में रोमांचक होगी। पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी से शुरू होगा जिसका सीधा प्रसारण भारत में दोपहर 2 बजे से होगा।