
Great Video. Watch Till the End.
Don't Forget To Like & Share
ब्रुनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के मेघन मर्केल के साथ एंगेज होने के खबरों के बाद अब मतीन को मोस्ट एलिजबल रॉयल भी बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़कर 7 लाख से ज्यादा हो गई हैं। मतीन ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया की 10वीं संतान हैं और सिंहासन की लाइन में उनका नंबर छठां हैं। हसनल अपने सोने के महल और शानौ-शौकत के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। रॉयल ड्यूटीज के तौर पर वो चैरिटी के लिएकरते हैं और अपने पिता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रिप्रेजेन्ट करते हैं। 2015 में उन्होंने माल्टा में हुई कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वंमेंट मीटिंग में देश को रिप्रेजेन्ट किया था और आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेला है। इसके साथ ही वो फुटबॉल, पोलो, मिक्स्ड मार्शल आर्ट, स्कूबा डाइविंग और स्कीइंग के शौकीन हैं। वो शेर पेट्स रखने के शौकीन हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेर और तेंदुए के बच्चों के साथ उनकी काफी फोटोज भी हैं। मतीन के पिता यानी ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया की गिनती दुनिया के रईस सुल्तानों में होती है। फोर्ब्स के मुताबिक, 2008 में हसनल की दौलत 1363 अरब रुपए आंकी गई थी। उनके पास 7000 गाड़ियों का काफिला है। वो सोने से जड़े महल में रहते हैं, जो 2387 करोड़ रुपए की लागत बना है। उनके प्लेन से लेकर उनकी कार तक सब सोने से जड़ा हुआ है। 1980 तक सुल्तान वर्ल्ड के सबसे रईस शख्स थे, लेकिन 1990 में ये टाइटल अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स के नाम हो गया।