Subscribe to Download Video

अनुष्‍का शर्मा के 6 अफेयर जानें विराट से पहले किस क्रिकेटर को डेट करती थीं अनुष्‍का - Download This Video



Great Video. Watch Till the End.

Don't Forget To Like & Share

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लवस्‍टोरी क‍िसी से छुपी नहीं है। अक्‍सर ही इनकी शादी करने की भी खबरें भी आती रहती हैं। हालांक‍ि इनकी शादी कब तक होगी और होगी भी या नहीं। यह तो आने वाला वक्‍त बताएगा क्‍योंक‍ि इससे पहले भी कई सेलेब्‍स के साथ अनुष्‍का के अफेयर की खबरें आ चुकी हैं। जि‍नमें एक क्रिकेटर भी शाम‍िल रह चुका है। जानें विराट से पहले क‍िन लोगों को डेट करती थीं अनुष्‍का सुरेश रैना: अनुष्‍का शर्मा का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है। कहते हैं क‍ि अनुष्‍का और सुरेश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट कि‍या। अनुष्‍का के क्रिकेटर भाई के जर‍िए रैना से उनकी दोस्‍ती हुई थी। हालांकि बाद में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इसे महज अफवाह करार द‍िया था। जोएब युसूफ: अनुष्‍का की लाइफ में मशहूर रैम्प मॉडल भी रह चुके हैं। कहा जाता है क‍ि जब अनुष्का शर्मा मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही थीं। उस समय वह इन्‍हें डेट करती थीं। इनकी मुलाकात बैंगलोर में हुई थी। हालांक‍ि 2 साल तक अफेयर में रहने के बाद यह र‍िश्‍ता खत्‍म हो गया था। रणवीर सिंह: अनुष्‍का शर्मा के अफेयर ल‍िस्‍ट में फिल्म ‘बैंड, बाजा और बारात’ के अभ‍िनेता रणवीर स‍िंह का नाम भी शाम‍िल है। इन दोनों ने इस फ‍िल्‍म में एक साथ काम भी किया था। हालांक‍ि ज‍ितनी तेजी से इनके लव अफेयर की खबरें आई उतनी ही तेजी से उनके ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं। अर्जुन कपूर: अनुष्‍का शर्मा और अभ‍िनेता अर्जुन कपूर के बीच भी अफेयर की खबरे आ चुकी हैं। अक्‍सर अर्जुन और अनुष्का को जुहू के एक कॉफी शॉप में देखे जाने के अलावा और दूसरी जगहों पर भी इन्‍हें साथ घूमते देखा गया था। हालांक‍ि कुछ महीनों बाद इनके अफेयर की खबरें भी मीड‍िया में छा गई थीं। रणबीर कपूर: अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांक‍ि यह र‍िश्‍ता भी ज्‍यादा द‍िन नही चला। इन दोनों की मुलाकात एक बार करण जौहर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद अनुष्‍का और रनबीर ने खुद को मीड‍िया से बचाकर एक दूसरे को डेट करना शुरू क‍िया था। शाहिद कपूर: अनुष्‍का शर्मा और शाहिद कपूर के बीच भी अफेयर के मामले चर्चा में रह चुके हैं। कहा जाता है क‍ि फिल्‍म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में एक दूसरे के काफी करीब देखे गए थे। इसके अलावा और कई जगहों पर साथ द‍िखे। हालांकि कुछ समय बाद ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी थी।

Subscribe to Download Video